दो लाख की चोरी के सामन सहित चोर गिरफ्तार:सोने-चांदी के जेवर चुराए थे, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

मुरैना के अंबाह कस्बे में तीन दिन पहले रात में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोर घर से सोने और चांदी के जेवर जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई गई चुरा कर ले गया। उक्त चोर को अंबाह पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी गए आभूषण बरामद कर लिए है। अब पुलिस चोर से अन्य चोरियों की पूछताछ में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, 25 नवंबर को फरियादी सुभाष साखबर ने अंबाह थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दरम्यानी रात उसके घर से अज्ञात चोर के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोर घर से सोने चांदी के आभूषण सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, करोधनी, सोने की दो चोरी कर ले गया है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी । पोरसा चौराहे से गिरफ्तार अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कोई संदेही किसी वारदात की नियत से पोरसा चौराहे पर है। इस पर घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया तो उसने अपना नाम आकाश सखबार बताया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की उसके सुभाष सखबार के घर चोरी करना काबुल किया और निशान दही पर चोरी गए आभूषण भी बरामद किए गए। पुलिस पकड़े गए आरोपी से अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ में जुट गई है।